छात्रा के स्कूल बैग में बैठा था Snake, बस्ता खोलते ही स्कूल में मचा हड़कंप देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
5वीं क्लास की छात्रा हर रोज की तरह आज भी 6 किलोमीटर का सफर तय कर अपने स्कूल पहुंची. स्कूल पहुंचकर जैसे ही उसने अपना बस्ता खोला उसमे बैठे नाग Snake को देखकर वह चिल्ला पड़ी. सांप की बात सुनकर स्कूल में भी हड़कंप मचा गया. आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों बैग को क्लासरूम से बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मैनपुर विकासखंड के नाउमुड़ा में संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने स्कूल आई 5वीं की छात्रा के स्कूल बैग से कोबरा नाग का बच्चा निकला है. छात्रा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था की वह जहरीले सर्प को अपने पीठ पर लादकर स्कूल पहुंच गई थी. छात्रा इस खतरे से बिलकुल अनजान थी.