भगवान महाकालेश्वर का भक्त कावड़ीया Kavadiya कर रहा था विश्राम उस दौरान उसके कुर्ते में घुस गया “सांप” Snake फिर जो हुआ देखिए विडियो में | 🅱 Navbharat News India
सभी सांप नहीं होते जहरीले, इन्हें मारे नहीं, सावधानी जरूरी
बारिश के मौसम में इन दिनों विभिन्न प्रजातियों के सांपों का निकलना जारी है। सांप देखते ही लोग भयभीत हो जाते हैं। लाजमी भी है लेकिन सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं। सांपों की जानकारी के अभाव में लोग कई सांपों को मौत के घाट उतार देते हैं।
सर्वाधिक जहरीला ऐनेसिस क्रेट
सर्प विशेषज्ञों के अनुसार सभी सांप जहरीले नहीं होते। विश्व में पाई जाने वाले ढाई सौ से भी अधिक प्रजातियों में से सिर्फ दस प्रजातियां ही विषैली होती है। अधिकांश पाई जाने वाली 35 से 40 प्रजातियों के सांपों में से ऐनेसिस क्रेट, कोबरा, रसल वाइपर व सास्केल वाइपर ही जहरीले है। बिजली की फुर्ती जैसे आक्रमण करता अजगर
सर्प विशेषज्ञों के अनुसार इंडियन बार के रॉक पायथन प्रजाति का अजगर झाड़ियों, पत्थर, पहाड़ों की ओट, मिट्टी के घरौंदों में चुपचाप अपने शिकार की ताक में बैठा रहता है। शिकार के नजदीक आते ही बिजली की भांति फुर्ती से उस पर आक्रमण कर इस कदर जकड़ लेता है कि वह बिल्कुल ही सांस न लेने पाए। उसके शरीर पर लिपट कर अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए शरीर से इस प्रकार की बदबू फैलाता है, जिससे शिकार घुटन महसूस करते हुए दम तोड़ जाता है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
वह शिकार को साबुत ही निगल जाता है, दो या तीन दिनों की समयावधि में शिकार को पूर्णतया पिघलाकर हजम कर जाता है। एक भोजन के बाद यदि वर्ष भर तक भी उसे दूसरा भोजन न मिले तो भी वह आसानी से जीवित रह सकता सर्वाधिक जहरीला ऑस्ट्रेलियन टाइगर
जानकारों के अनुसार दुनिया में ऑस्ट्रेलियन टाइगर प्रजाति का सांप सर्वाधिक जहरीला होता है। भारत में ऐनेसिस क्रेट से बढ़कर अन्य इतने जहरीले नहीं होते। मीठे पानी में विचरण करने वाला सांप जहरीला नहीं होता। अलबत्ता दरिया में पाए जाने वाले सांप अत्यंत जहरीले होते है। भ्रांतियों व अज्ञानता के कारण लोग इसे देखते ही मार डालते हैं।
सभी प्रजातियों के सांप जन्मजात बहरे होते हैं। दूध पीने की बात भी कपोल कल्पित है। बदला लेने की प्रवृति भी दंतकथाओं के कारण ही प्रचलित है। सांप डंसने पर जहर के प्रभाव से नहीं वरन दहशत के मारे दिल का दौरा पड़ने से कई बार मौत हो जाती है। मणिधारी व इच्छाधारी नाग होने की बात भी गलत है। राजकुमार इंगले, सांपों के जानकार
सांप तभी डंसता है जब स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है। अचानक कभी हमला नहीं करता। कोबरा जैसा खतरनाक सांप भी समीप जाने पर पहले फुफकारता है, जो वहां से हटने की चेतावनी देता है। भेरुलाल स्नेक कैचर
काटने वाला सांप जहरीला है या नहीं, इसका पता लगाना जरूरी है। काटे गए स्थान पर दो नीले घाव दिखाई दें तो यह विषैला होता है, अन्यथा नहीं। जहरीले सांप के काटने की जगह से थोड़ा ऊपर कस कर कपड़ा बांध कर व्यक्ति को तुरंत लिटाकर उपचार करवाना चाहिए। महेश गिरी, सर्प विशेषज्ञ
Do Read-
दिल्ली Delhi में नीति NITI आयोग की बैठक में नाराज होकर बाहर निकलीं ममता बनर्जी | 🅱 Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 23, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


