सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, Shivling बनाने इकठ्ठे हुए थे बच्चे,पचास पुरानी दिवाल थी, मुख्यमंत्री ने किया 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान | 🅱 Navbharat News India

Shivling

सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, Shivling बनाने इकठ्ठे हुए थे बच्चे,पचास पुरानी दिवाल थी, मुख्यमंत्री ने किया 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान | 🅱 Navbharat News India

सागर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से मलबे में दबकर नौ बच्चों की मौत हो गई। जबकि कुछ बच्चे घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल से मलबा को हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने दी है।

सागर के जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि ढही दीवार के मलबे में बच्चे दब गए। कुछ बच्चे घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, जबकि घटनास्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है। यह घटना रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे घटी, जब लगातार बारिश के कारण इमारत की नींव कमजोर हो गई।

Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured

जिला कलेक्टर ने नवभारत न्यूज इण्डिया को बताया, “…यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। दीवार बच्चों पर गिर गई, जिसके कारण 9 बच्चों की मौत हो गई और 2 का अस्पताल में इलाज चल रहा है…” बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से मरने वाले नौ बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच थी।

जानकारी के मुताबितक, ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा था।

रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी पहुंचे थे। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे। मंदिर परिसर के बाजू वाली दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें कुछ बच्चे दब गए। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।

दीवार करीब 50 साल पुरानी बताई जा रही है। इस हादसे की जानकारी लगने पर रहली विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी शाहपुर पहुंचे। साथ ही मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। सभी मृत बच्चों के शव को सागर जिला अस्पताल लाया गया है।

Do Read-

गहरी खाई में गिरी युवती Selfie & Reel बनाने के चक्कर में और फिर वीडियो में देखें परिणाम | 🅱 Navbharat News India

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *