श्रावण के चौथे सोमवार भीड़ के कारण, Mandir में मची भगदड़, 7 की मौत 35 से अधिक घायल | 🅱️ Navbharat News India
पवित्र श्रावण मास में अत्यधिक भीड़ के कारण अव्यवस्था होने से बिहार के जहानाबाद जिले में बाबा सिदेश्वर नाथ के Mandir में भगदड़ मच गई। 3 महिला समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 35 श्रद्धालु घायल हुए हैं। ये घटना मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ इलाके की है। भगदड़ की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई। Mandir परिसर में तैनात सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
जलाभिषेक के दौरान मंदिर में मची भगदड़ सावन के सोमवार के चलते Mandir में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। भगवान शिव के जलाभिषेक के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई। काफी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हो गई और घायल भी हो गए। घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि सिदेश्वर नाथ मंदिर में रविवार रात से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। देर रात 1 बजे के आसपास ये भगदड़ मची है। मंदिर में मौजूद सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे तभी दर्जनों लोग मंदिर परिसर में ही गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या भगदड़ के बीच श्रद्धालु उनके ऊपर से होकर गुजरते रहे। इससे महिलाओं समेत कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भगदड़ से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। एस डी ओ विकास कुमार ने कहा-”सावन की वजह से रविवार की रात को भीड़ ज्यादा होती है। आज चौथी सोमवारी थी। हम लोगों ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। इसके लिए सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी। हालांकि, हादसा कैसे हो गया ये जांच का विषय है। जल्द ही इसके बारे में आधिकारिक बयान देंगे।फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि जहानाबाद में वाणावर (बराबर) पहाड़ी की चोटी पर बना सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर को मगध यानी बिहार का बाबा धाम भी कहा जाता है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 300 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। विशेष मौकों पर जैसे महाशिवरात्रि और सावन में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
Do Read-
टक्कर के बाद Car के बंफर में फंसी स्कूटी,15 किलोमीटर तक घिसटती रही कार सवार को, पकड़ने में लगी तीन जिलों की पुलिस, वीडियो में देखिए घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 18 Pro (256 GB) - Silver | 15.93 cm (6.3″) Super Retina XDR Display with ProMotion, A20 Pro Chip, 48MP Fusion Main Camera with Variable Aperture
Now retrieving the price.
(as of September 16, 2026 11:33 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)iPhone 18 Pro Max (256 GB) - Glacier | 17.42 cm (6.9″) Super Retina XDR Display with ProMotion, A20 Pro Chip, 48MP Fusion Main Camera with Variable Aperture
Now retrieving the price.
(as of September 16, 2026 11:33 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


