
45 वर्षीय युवक पेट्रोल भराने आया,ओर साइलेंट अटैक से हो गई मृत्यु।
इंदौर आजकल साइलेंट हार्ट अटैक से कई लोग शिकार हो रहे हैं। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे होटल सयाजी के सामने भी घटी जब वहां पेट्रोल पम्प पर सोदानसिंह पिता फूलसिंह परमार उम्र 45 निवासी सिंगापुर टाउनशिप पेट्रोल भराने पहुंचे ही थे कि उन्हें साइलेंट अटैक आया और पम्प पर ही वे गिर गए और तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया व परिजनों को शव सौंप दिया गया।
Subscribe to our YouTube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
Do Read-

