3 साल की बच्ची पर मकान की 5 वीं मंजिल से गिरा कुत्ता, बच्ची की मौत, कुत्ता भी घायल घटना सीसीटीवी कैमरे कैद देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
ठाणे जिले के मुंब्रा में पांच मंजिला इमारत से एक कुत्ता तीन साल की बच्ची पर गिर गया. इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपनी मां के साथ सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक बिल्डिंग से एक कुत्ता उस पर गिर गया. इस घटना में एक कुत्ता भी घायल हो गया है. जिसे एक पशु प्रेमी ने अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
ऐसा सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है. लोग सड़क पर आ-जा रहे हैं. इसी बीच ये बच्ची भी अपनी मां के साथ जा रही है. जैसे ही लड़की पांच मंजिला इमारत के नीचे से गुजरती है, एक कुत्ता ऊपर से गिरता हुआ दिखाई देता है, जो सीधे लड़की के ऊपर आ जाता है। इससे बच्ची बेहोश हो गयी. वहीं कुत्ता भी गिरने के कुछ देर बाद उठ जाता है और जमीन से उठकर सड़क के किनारे चला जाता है.
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
यह घटना मुंब्रा के अमृत नगर इलाके में हुई. जैद सैयद नाम के शख्स ने चिराग मेंशन बिल्डिंग की छत पर एक कुत्ता पाल रखा था. दोपहर को पांचवी मंजिल से तीन साल की मासूम बच्ची पर कुत्ता गिर गया। जिससे लड़की पूरी तरह से बेहोश हो गई. बच्ची को उसकी मां तुरंत अस्पताल ले गई।
हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पशु प्रेमी मुजना ने तुरंत घायल कुत्ते को उठाया और अस्पताल ले गए. घटना की सूचना मिलते ही मुंब्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.
Do Read-
तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा Crocodile, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, इलाके के रहवासी दहशत में देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 22, 2026 04:11 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


