Amazon फाउंडर जेफ 55 साल की गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे:60 साल के बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी; 2019 में तलाक हुआ था..!!
जेफ बेजोस (60) और लॉरेन सांचेज (55) ने 2019 में अपने-अपने पहले पार्टनर को तलाक दिया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस (60) अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (55) से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी कोलोराडो के एस्पेन में 28 दिसंबर को होगी। इस पर करीब 600 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपए) खर्च होंगे।
डेलीमेल.कॉम ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि इस शादी के लिए केविन कॉस्टनर के 160 एकड़ के रेंच (VIP फैसेलिटी वाला फॉर्म) को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। वहीं शादी से पहले का सेलिब्रेशन पॉश सुशी रेस्तरां मात्सुहिसा में होगा। इसे 26 और 27 दिसंबर के लिए रिजर्व कराया गया है।
खबर में आगे बढ़ने से पहले 4 तस्वीरें…✍👇
शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट क्रिसमस डे के बाद फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस सहित एस्पेन के टॉप एकॉमडेशंस में पहुंचने वाले हैं। बेजोस ने अपने मेहमानों के लिए शहर के आसपास प्राइवेट मेंशन भी बुक किए हैं। बेजोस और उनकी मंगेतर ने 26-27 दिसंबर के लिए कोलोराडो स्की टाउन में सुशी रेस्तरां मात्सुहिसा रिजर्व किया है।
मात्सुहिसा सुशी रेस्तरां है जिसकी 180 गेस्ट की मैक्सिमम सीटिंग हैं। बेजोस और सांचेज को कैलिफोर्निया के मालिबू में इसके सिस्टर रेस्तरां, नोबू में पहले देखा गया था। ये तस्वीर साल 2022 की है। इसमें सबसे दाएं जेफ बेजोस और उनके बगल में उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज। सबसे बाएं पूर्व NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज। टोनी के बगल में उनका बेटा निक्को।
बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे गेस्ट के शामिल होने की उम्मीद शादी में बेजोस और सांचेज के करीबी मित्र और परिवार शामिल होंगे। उनकी अगस्त 2023 में इटली में हुई सगाई पार्टी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और क्रिस जेनर जैसे गेस्ट पहुंचे थे। इस इवेंट में भी ये गेस्ट के तौर पर शामिल हो सकते हैं।
बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया था। उन्होंने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी थी। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा है। लॉरेन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वो हेलिकॉप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं। बेजोस ने सांचेज को अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया था। उन्होंने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी थी।
2019 में लॉरेन ने दिया था पैट्रिक व्हाइटसेल को तलाक बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है। बेजोस ने 25 साल बाद मैकेंजी स्कॉट को दिया था तलाक बेजोस ने भी 2019 में ही उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था।
दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक एडॉप्टेड बेटी है। मैकेंजी भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। साइंस टीचर डैन ज्वेट से उन्होंने शादी की है।
Subscribe to our Youtube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
अमेजन के फाउंडर की नेटवर्थ 20.26 लाख करोड़ रुपए जेफ बेजोस की नेटवर्थ 20.26 लाख करोड़ रुपए है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बेजोस अमेजन के फाउंडर और सीईओ हैं। वह न्यूज मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट के मालिक और ब्लू ओरिजिन नाम के एक सब-ऑर्बिटल स्पेसफ्लाइट सेवा के फाउंडर भी हैं।
Do Read-
10 साल, 20 देशों से सम्मान… PM मोदी ने रचा नया इतिहास
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 24, 2026 14:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



