कलयुगी नाराज पति ने पत्नी को चलती कार से फेंका, फिर कुचल दिया पैर, देखें वीडियो |🅱 Navbharat News India

कलयुगी नाराज पति ने पत्नी को चलती कार से फेंका, फिर कुचल दिया पैर, देखें वीडियो |🅱 Navbharat News India

भिलाई में आज नाराज पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया वहीं युवक ने अपनी पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश की इस दौरान पत्नी प्रियंका सिंह का पैर कार से कुचल गया। पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने ससुराल में रह रही थी। प्रियंका आज अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान नाराज पति रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था।

Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured

उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन सनकी रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा और चलती कार से फेंक दिया। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। आरोपी युवक ने 72 वर्षीय उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता कें परिजनो ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

 

DO Read-

केरल Kerala के वायनाड में भीषण Landslide, 80 की मौत- सौ से ज्यादा लोग अभी भी फंसे देखिए विडियो |🅱 Navbharat News India

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *