Auto Driver लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, पुलिसकर्मी द्वारा रोकने पर क्या हुआ देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
नशे में धुत ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक ऑटो ड्राइवर ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की पुलिसकर्मी के द्वारा हस्तक्षेप करने पर आटों चालक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
ऑटो खड़ा कर लड़की से की छेड़छाड़ महाराष्ट्र के उल्हासनगर के छत्रपति शाहू महाराज ओवरब्रिज पर एक नशे में धुत ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने सड़क पर ऑटो खड़ा कर दिया और एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को रोकने और उसे सेंट्रल पुलिस स्टेशन ले जाने की कोशिश की।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
Auto Driver और पुलिसकर्मी के बीच हुई बहस जब मोहन पाटिल ने ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह पुलिस हिरासत से भाग निकला और फिर ओवरब्रिज पर आकर अपने ऑटो रिक्शा की मांग करने लगा। इसी दौरान, ऑटो ड्राइवर और पुलिसकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन पाटिल को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में ट्रैफिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-