पंचतत्व में विलीन हुए मुख्यमंत्री Dr. Mohan के पिता, शिप्रा के तट पर भूखी माता मंदिर के पास हुआ अंतिम संस्कार कई वीआईपी रहे मौजूद | 🅱️ Navbharat News India
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Dr. Mohan Yadav के पिताजी के अवसान पर राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की बाबा महाकाल के श्री चरणों में समाहित हुए श्री पूनमचंद यादव केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रिगण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उज्जैनवासी अंतिम यात्रा में शामिल हुए
उज्जैन : 4 सितम्बर, 2024/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ श्री पूनमचंद यादव के अवसान से राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, समाजवादी पार्टी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों सोशल मीडिया पर तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का क्रम जारी है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव रहेगी। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचऱणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री रमन सिंह, लोकसभा सदस्य श्री जगदम्बिका पाल ने भी सोशल मीडिया शोक संवेदना व्यक्त की।
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एंदल सिंह कंसाना, मंत्री सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग श्री चैतन्य कश्यप, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग,तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री नारायण सिंह पंवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया सहित, विधायक उज्जैन श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसंपर्क श्री सुदाम खाड़े, डी.जी पुलिस श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारियों तथा उज्जैनवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्जैन स्थित निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
प्रेस कांफ्रेंस में राज्यमंत्री व पत्रकार Journalist के बीच बहसबाजी मंत्री भागे अधुरी कांफ्रेंस में से देखिए विडियो में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



