विधायक की दो पत्नियां की संतानों के बीच जमकर विवाद देखिए विडियो में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
बाराबंकी के सदर विधानसभा से विधायक और अखिलेश यादव के चहेते सुरेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव का नाम एक बार फिर विवादों से घिर गया है। ताजा मामले में उनकी दो बीवियों के बच्चों के बीच कहासुनी और फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक बाराबंकी से सटे चिनहट थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास प्रापर्टी विवाद को लेकर सौतेले भाई आपस में भिड़ गये और उनके बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। फायरिंग से वहां अफरा तफरी मच गयी।
सपा नेता का है विवादों से पुराना नाता घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। फिलहाल चिनहट थाने की पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
ये है विवाद आपको बता दें कि बाराबंकी सदर विधायक सुरेश यादव के भाई धर्मेन्द्र यादव की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी बाराबंकी में तो दूसरी पत्नी गोमतीनगर लखनऊ में रहती है। धर्मेन्द्र यादव का दोनों जगह आना-जाना है, लेकिन वह ज्यादातर गोमतीनगर में ही रहते हैं। बाराबंकी में रहने वाली पत्नी के दो बच्चे अर्जुन यादव उर्फ लक्की और ऋषभ यादव हैं, जबकि गोमतीनगर में रहने वाली दूसरी पत्नी से एक बेटा प्रिंस है। परिवार में प्रापर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
और हो गई फायरिंग शुरू अर्जुन यादव उर्फ लक्की अपने भाई ऋषभ यादव के साथ गोमतीनगर आया था, जहां धर्मेन्द्र यादव भी मौजूद थे। अर्जुन यादव उर्फ लक्की व ऋषभ का सौतेले भाई प्रिंस यादव से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष दाबा के पास खाना खाने चला गया। ढ़ाबे पर दूसरा पक्ष भी आ गया। दोनों के बीच वहां भी नोकझोंक हुई। नोकझोंक के दौरान प्रिंस यादव और अर्जुन यादव उर्फ लक्की व ऋषभ यादव के बीच फायरिंग शुरू हो गई।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
दो पक्षों की बीच फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फायरिंग करने वाले धर्मेंद्र यादव के लड़के निकले। विवाद के दौरान धर्मेंद्र यादव खुद वहां मौजूद थे और दोनों पक्षों में बीच बचाव कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
Container डायवर को खाना देने से इनकार किया तो उसने होटल पर चलाया कंटेनर देखिए विडियो में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 23, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


