नशेड़ी दूल्हे और पिता को कन्या पक्ष के लोगों बनाया बंधक, नहीं हुई शादी
शराब के नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके पिता की हरकत देख विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दूल्हा और उसके पिता को कन्या पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। शादी की रस्में नहीं हुईं शादी की तैयारी में खर्च रुपये का भुगतान करने पर दूल्हे को राहत मिल सकी। इसे लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।
कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह के रहने वाले संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खूझी निवासी अनीस के साथ तय की थी। तय समय पर बरात पहुंची। खुशी के माहौल में उस समय खलल पड़ गया, जब द्वारपूजा के दौरान दूल्हा व उसके पिता के शराब के नशे में होने की चर्चा होने लगी। कन्या पक्ष के लोगों का आरोप था कि शादी के बावजूद पिता-पुत्र ने जमकर शराब पी रखी थी। जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा।
बात बढ़ने पर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हे व उसके पिता को बंधक बनाते हुए शादी की तैयारी में खर्च का भुगतान करने की जिद करने लगे। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। हालांकि इस बीच बरातियों को भोजन कराने के बाद घर भेज दिया गया। दूल्हा समेत परिवार के ही सदस्य बचे थे। दोनों पक्षों की जिद देखते हुए पुलिस लौट गई। बुधवार की सुबह भी लोग दूल्हे को खरीखोटी सुनाते रहे।
Subscribe to our Youtube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
मंगलवार सुबह गांव के लोगों के साथ दूल्हा पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उनके बीच दोपहर तक बातचीत चलती रही। तय हुआ कि शादी में खर्च करीब एक लाख रुपये कन्या पक्ष के लोगों को दिया जाए। रुपये देने के बाद दूल्हा और उसके पिता को घर जाने दिया गया। प्रतापगढ़ दीवानगंज चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
Do Read-