फाइनेंस Finance कंपनी की किस्त देने में देरी होने पर युवक को लात मारी, गालियां दी,ओर मुर्गा बनाया किसी शख्स ने पुरा घटनाक्रम का विडियो बना लिया | 🅱 Navbharat News India

Finance

फाइनेंस Finance कंपनी की किस्त देने में देरी होने पर युवक को लात मारी, गालियां दी,ओर मुर्गा बनाया किसी शख्स ने पुरा घटनाक्रम का विडियो बना लिया’

उत्तर प्रदेश के शामली में तालीबानी हुकूमत जैसा नाजारा देखने के मिला है। यहां एक फाइनेंस कंपनी ने ऋण लेने वाले व्यक्ति को अपने कार्यालय बुलाकर कंपनी के संचालक ने युवक को थर्ड डिग्री देते हुए मुर्गा बना दिया और लातें मारकर गाली-गलौज की

शामली के मोहल्ला रेलपार स्थित सुगम्या फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में एक व्यक्ति को मुर्गा बनाकर लात से पीटे जाने का मामला सामने आया था। प्रकरण में मिली जानकारी के मुताबिक शामली के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति बुटराड़ा गांव निवासी आत्माराम की पत्नी शिवानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फाइनेंस ब्रांच के मैनेजर आदिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया

Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured

सिर्फ एक किश्त नही हुई थी जमा

थाना आदर्श मंडी पर मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता आत्माराम की पत्नी शिवानी ने बताया कि उसने सुगम्या फाइनेंस कंपनी की रेलपार स्थित ब्रांच से लोन लिया था, जिसकी 2650 रूपए प्रतिमाह की किश्त थी। पिछले चार महीनें की किश्त समय से जमा कर दी गई थी, लेकिन इस महीने में किश्त जमा करने में कुछ देरी हो गई, जिसके बाद मैनेजर आदिल ने उसके पति को कार्यालय में बुलाकर मुर्गा बनाया और गाली-गलौच करते हुए लात से पीटा।

 

Do Read-

जंगल में शोच के लिए बैठे युवक की अजगर Python ने जकड़ी गर्दन, फिर जो हुआ उसे देखकर रुह कांप जाएगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *