रीवा Rewa में दिल दहला Heartbreaking देने वाली वारदात, दबंगों ने सड़क बनाने के लिए महिलाओं को जिंदा दफना ने की कोशिश
रीवा Rewa जिले में दबंगों द्वारा दो महिलाओं को जिंदा दफनाने का मामला सामने आया है। ये महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं। हालांकि समय रहते दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया है। तीन लोगों पार मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है
https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
बता दें कि निजी जमीन में सड़क बनाने की कोशिश की जा रही थी आशा पाण्डेय और ममता पाण्डेय सहित अन्य महिलाएं विरोध कर रहे थी। जैसे ही सड़क में मुरम डालने के लिए डंपर आगे बढ़ा, तो महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं। उसी दौरान डम्पर चालक ने मुरम से भरी ट्राली इन महिलाओं के ऊपर खोल दी और महिलाएं मुरम के नीचे दब गईं। ग्रामीणों की मदद से मुरम में दबी महिलाओं को बाहर निकला गया और उनकी जान बचाई गई है। मुरम से निकलने में थोड़ी भी देरी होती तो महिलाओं की मौत हो सकती थी।
एएसपी विवेक लाल ने बताया कि मामला सामने आया है। सड़क निर्माण का महिलाएं विरोध कर रही थीं। उसी दौरान मुरम में दब गईं। थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी सामने आई है कि तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Do Read-