जन्माष्टमी Janmashtami पर्व पर इस्कॉन मंदिर Iskon temple के बाहर भीड़ बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज देखिए विडियो घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
पूरे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी Janmashtami की धूम मची है। पटना में स्थित इस्क़ॉन मंदिर Iskon Temple में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु इस्कॉन मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के पूजा पाठ में जुटे हैं। शाम होते-होते इस्कॉन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है और भीड़ को काबू में करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं।
दरअसल, भारत में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्व को जन्माष्टमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। भगवान के भक्त इस दिन अपने अपने तरीके से खुश करने की कोशिश करते हैं। पटना में इस्कॉन मंदिर और गौड़िया मठ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। शाम सवा सात बजे से इस्कॉन मंदिर में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
इस्कॉन मंदिर Iskon Temple में इस बार 251 चांदी के कलश औऱ दक्षिणायन शंख से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया। जन्माष्टमी Janmashtami के मौके पर रात दो बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे। शाम होते ही मंदिर के भीतर और बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई है।
बेकाबू भीड़ को संभालने में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु मंदिर में किसी भी तरह से घुसने के लिए बेताब हैं। मंदिर के बाहर भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार मौके पर कैंप कर रही है।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
बता दें कि इस बार जन्माष्टमी के मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर को वृंदावन की थीम पर सजाया गया है। मंदिर को इस बार खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। लाखों श्रद्धालुओं के इस्क़ॉन मंदिर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पटना के साथ साथ बिहार के अन्य शहरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया है। राज्य के सभी जिलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
दो पक्षों में विवाद सुलझाना सिपाही Police Constable को पड़ा महंगा फिर क्या हुआ देखिए विडियो में | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



