पेरिस Paris में खेलों के महाकुंभ Olympics ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है भारतीय डॉग स्क्वायड भी रहेगा मौजूद |🅱️ Navbharat News India

Olympics

पेरिस Paris में खेलों के महाकुंभ Olympics ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है भारतीय डॉग स्क्वायड भी रहेगा मौजूद

पेरिस Paris में पुलिस दल सड़कों पर गश्त कर रहे, सेना की टुकड़ी को इस तरह से तैयार किया गया कि वे आपात स्थिति में किसी भी खेल स्थल या खेल गांव में आधे घंटे में पहुंच जाये

पेरिस Paris में ओलंपिक Olympics के दौरान भारत के डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहेंगे. भारत ने पेरिस में अपने इंडियन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और स्पेशल कमांडो यूनिट को भेजा है. ये कमांडो किसी भी परिस्थिति में आने वाले खतरे से निपटने के लिए महारत रखते हैं. इस बात की जानकारी तिब्बत सीमा पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 10 हजार 500 एथलीट हिस्सा लेंगे. इनके अलावा लाखों की संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है. यही वजह भी है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार पेरिस में सबसे ज्यादा फौजी तैनात किए गए. यहां इस समय हर जगह बंदूकधारी पुलिसवाले और फौजी ही नजर आ रहे हैं.

Follow Our YouTube Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured

30 मिनट में कहीं भी पहुंच सकती है फोर्स
पुलिस और पैरामिलिट्री के 45 हजार सोल्जर तैनात किए गए हैं. इनके अलावा 10 हजार से ज्यादा सैनिकों ने मोर्चा संभाला है. ये सोल्जर 30 मिनट में किसी भी ओलंपिक वेन्यू पर पहुंचने के लिए तैयार रहेंगे. हवाई सुरक्षा में राफेल फाइटर जेट लगाए गए हैं. इनके अलावा एयरस्पेस मॉनिटरिंग AWACS सर्विलांस फ्लाइट, रीपर सर्विलांस ड्रोन, शार्प शूटर के साथ हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मार गिराने वाली मशीनें भी तैनात हैं. सुरक्षा के मद्देनजर ओलंपिक के लिए अलग से नए वेन्यू नहीं बनाए गए हैं

बल्कि पुरानी और मशहूर जगहों को ही चुना गया है. इसी तरह से ओपनिंग सेरेमनी के लिए सीन नदी को चुना गया है. आयोजनकर्ताओं को साइबर अटैक का खतरा भी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके तहत लावारिस बैग मिलने या भीड़ बढ़ने जैसी स्थिति में वे मदद करेंगे.

PARIS 2024 OLYMPICS INDIA SCHEDULE

No. Sport Start Date End Date Medal events Indians competing in No. of Indian athletes competing
1 Archery July 25 August 4 5 6
2 Athletics August 1 August 10 16 29
3 Badminton July 27 August 5 4 7
4 Boxing July 27 August 10 6 6
5 Equestrian July 30 August 4 1 1
6 Golf August 1 August 10 2 4
7 Hockey July 27 August 8 1 16
8 Judo August 2 August 2 1 1
9 Rowing July 27 August 3 1 1
10 Sailing August 1 August 6 2 2
11 Shooting July 27 August 5 15 21
12 Swimming July 28 July 29 2 2
13 Table tennis July 27 August 10 4 6
14 Tennis July 27 August 4 2 3
15 Wrestling August 5 August 11 6 6
16 Weightlifting August 7 August 7 1 1
Total 16     69 112

 

Do read-

व्यास पीठ से मीठे रस से भरियो Radha राधा रानी का भजन सुनाए के दौरान महाराज जी को प्रभु का बुलावा “अटेक आया” Heart Attack तब श्रद्धालु भी भगवान की भक्ति में लीन थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *