Mandsaur में हनुमान मंदिर पर फेंके पत्थर (Stones thrown), गरमाया माहौल, पुलिस फोर्स तैनात देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
Mandsaur में एक समुदाय के धार्मिक जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर पर पथराव हुआ। शहर में निकले गए जुलुस के दौरान हनुमान मंदिर पर पथराव किये जाने से शहर में तनाव फैल गया है। पत्थर फेंके जाने से मंदिर में मौजूद दो लोग घायल हो गए है। इसके बाद माहौल गरमा गया। बात बिगड़ता देख लोगों ने इलाके की दुकाने भी बंद कर दी।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था घटना के विरोध में बहुसंख्यक समाज के लोगो ने जमकर नारेबाजी की। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है। शाम को पांच बजे प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी बहुसंख्यक समाज ने मांग की है कि शांति समिति के अल्पसंख्यक समाज के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने चाहिए। बहुसंख्यक समाज ने शाम सात बजे बस स्टैंड के बड़े बालाजी हनुमान मंदिर पर महाआरती का आयोजन भी रखा गया था
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक जुलुस दोपहर बस स्टैंड इलाके में पंहुचा था। जुलुस में शामिल कुछ युवक बस स्टैंड पर खड़ी मीनाक्षी बस सर्विस की एक बस पर चढ़े और उन्होंने बस स्टैंड पर स्थित बड़े बालाजी हनुमान मंदिर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पथराव में मंदिर में मौजूद एक युवक संतोष पिता अमृतलाल बुरी तरह घायल हो गया।
मंदिर के पुजारी शरद पिता गोविन्द द्विवेदी ने पथराव का विरोध किया तो कुछ युवको ने डंडो से पुजारी की पिटाई कर दी। घायल संतोष को शासकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इसके बाद धार्मिक संगठनों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। फिलहाल इलाके में भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर दंगा फैलाने की कोशिश करने वालो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक आनंद और एएसपी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ झड़पें भी हुईं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे बाजार में सन्नाटा छा गया। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने बलवा और मारपीट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
Himachal Pradesh Landslide: के सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर भारी लैंडस्लाइड देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 14, 2026 15:19 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


