युवाओं के दिलों की धड़कन बढ़ाने आ रही हैं नई जावा बाइक Jawa Bikes,3 सितंबर को जानिए बड़े इंजन वाली इस रेट्रो बाइक की खासियत | 🅱️ Navbharat News India
क्लासिक लेजेंड्स की कंपनी जावा Jawa Bike -येज्दी मोटरसाइकिल्स भारत में 3 सितंबर को नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर वीडियो जारी किया है। जिसमें नई बाइक की झलकियां देखी जा सकती हैं। हालांकि इस आगामी बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि यह जावा Jawa 42 का नया वर्जन हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक Jawa 42 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल मॉडलों में से एक है। कंपनी द्वारा जारी किए गए नवीनतम टीज़र वीडियो में नई बाइक को एनीमेशन के साथ दिखाया गया है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
देखकर लगता है कि यह नई पीढ़ी की जावा Jawa 42 बाइक हो सकती है, नहीं तो आने वाला यह मॉडल जावा Jawa 42 बाइक पर आधारित हो सकता है। लेकिन टीजर देखकर ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि ये वही बाइक है।
नई बाइक से उम्मीदें इसमें महत्वपूर्ण मैकेनिकल अपग्रेड के साथ-साथ एक नया डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें बड़ा इंजन तो मिलेगा ही इसके अलावा नए रंग विकल्प भी दिए जा सकते हैं। नए टीजर में 03.09.2024 तारीख का जिक्र किया गया है, यानी यह 3-सितंबर को लॉन्च होगी।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
संभावित इंजन यह नई जावा Jawa 42 बाइक 350 के बड़े 334 सीसी इंजन के साथ पेश की जा सकती हैं और हाल ही में लॉन्च किए गए 294 सीसी, जे-पैंथर वेरिएंट के साथ मौजूद होगी। जावा Jawa 350 में 334 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन है।
ऐसे हो सकते हैं बाइक के फीचर
जावा Jawa का नया वर्जन भी नियो-रेट्रो लुक में आएगी और बड़े इंजन को सपोर्ट करने के लिए बाइक को एक नया फ्रेम भी मिलने की उम्मीद है।
लेटेस्ट बाइक में गोल LED हेडलाइट के साथ पोजिशन लैंप, टेललाइट और टर्न इंडिकेटर्स के लिए LED यूनिट, टियरड्रॉप-आकार का फ्यूल टैंक और घुमावदार रियर फेंडर मिलने की संभावना है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल-चैनल ABS, स्पोक व्हील के साथ अलॉय व्हील और डिजीटल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।
जावा Jawa 350 जैसा हो सकता है पावरट्रेन
नई जावा Jawa 42 को 334cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ उतारा जा सकता है। यह इंजन जावा Jawa 350 में 22.5ps की पावर और 28.1Nm का टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा मिलेगी।
इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होगी। अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 1.9- 2.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। यह रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और होंडा H’ness CB350 को टक्कर देगी।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i

Do Read-
पुलिस Police का रिश्वत लेने का गजब तरीका, वरिष्ठ अधिकारी ने किया निलंबित Suspended देखिए विडियो में सब-कुछ | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 24, 2026 14:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



