आलू की सब्जी में आलू नहीं, देखकर Energy Minister का पारा हुआ हाई, CEO की लगाई क्लास | 🅱️ Navbharat News India
सरकारी महकमों अजब-अजब मामले सामने आते रहते हैं। इस बार ऐसा मामला आया है जिसे देखकर प्रदेश के Energy Minister को भी 440 का झटका लग गया। मामला मिड डे मील से जुड़ा है। ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उस वक्त आग बबूला हो उठे जब एक स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में लंच टाइम था, लिहाजा मंत्री जी भी बच्चों के साथ पंगत में लंच करने बैठ गए। इसके बाद जो हुआ, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
ग्वालियर में मिड डे मील देख भड़क उठे ऊर्जा मंत्री प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर के घोसीपुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक पीएम श्री शासकीय उच्चतर स्कूल में अचानक जाने का फैसला किया। स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील की थाली देख ऊर्जा मंत्री खुद हैरान रह गए। बच्चों को जो खाना दिया गया था, वह बिल्कुल निम्न स्तर का था। हालांकि, बच्चे मजबूरी में खाना खा रहे थे। लेकिन, बच्चों का खाना देख मंत्री भड़क उठे।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
पानी-पानी दाल और आलू की सब्जी से आलू गायब दिखने पर भड़के मंत्री ऊर्जा मंत्री ने स्कूल के बच्चों को मिड डे मील करते देखा तो खुद भी वहां खाना खाने के लिए बैठ गए। बच्चों के साथ ऊर्जा मंत्री को पंगत में बैठे देख रसोइए के हाथ-पांव फूलने लग गए। जब मंत्री ने थाली देखी तो आलू की सब्जी से आलू ही गायब था। वहीं, पानी-पानी दाल देख ऊर्जा मंत्री आग-बबूला हो उठे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने गुस्से पर काबू रखा फिर बच्चों के साथ खाना खाते हुए जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार को फोन लगाया और खाने की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताई।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
एसडीएम की RSS संघ के पदाधिकारी से बदसलूकी देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; White
Now retrieving the price.
(as of March 26, 2026 16:30 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


