रात में शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने दुल्हन की गोद में तोड़ा दम, हार्ट अटैक की आशंका
सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में रस्मों के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने दुल्हन की गोद में ही सिर रखकर दम तोड़ दिया। घटना शनिवार सुबह की है। इससे पहले शुक्रवार शाम को वरमाला कार्यक्रम हुआ था। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद रात में बारात निकली और शादी की अन्य रस्में हुईं। दोनों परिवार में खुशियों का माहौल था। सुबह फेरों के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दूल्हे की मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जैसीनगर निवासी 28 वर्षीय हर्षित चौबे की शादी श्रीराम नगर निवासी एक लड़की से थी। शादी समारोह का आयोजन तिली के मानसरोवर मैरिज गार्डन में था। रात में ही वरमाला की रस्म हुई। करीब दो घंटे तक फोटो सेशन चला। जयमाल के बाद मंडप पर फेरों के बाद अन्य रस्मे निभाई जा रही थी, तभी शनिवार सुबह करीब छह बजे पाव पखारने की रस्म के दौरान अचानक हर्षित के सीने में दर्द हुआ और वह बाजू में बैठी दुल्हन के गोद में ही सिर रखकर कर अचेत हो गया।
Subscribe to our Youtube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
दूल्हे को मंडप में मौजूद लोग उसे तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले कर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत के कुछ देर पहले ही हर्षित ने बेचैनी होने की बात कही थी लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि कुछ देर बाद ऐसा अनहोनी हो जाएगी। हर्षित का परिवार जैसीनगर का है। कुछ समय से वह सागर के परकोटा में निवासरत थे। हर्षित गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था। मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। शनिवार दोपहर जैसीनगर में हर्षित का शव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें आंसुओं से भर गई।
Do Read-
मॉडलिंग व एंकरिंग छोड़ चुना अध्यात्म का मार्ग, महाकुंभ से छाईं भोपाल की हर्षा रिछारिया
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 14, 2026 15:19 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



