नाचते नाचते जनरेटर Generator में फंसी महिला की चुनरी मौके पर ही मौत भगवान को नौका विहार कराने गई थी देखिए विडियो में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
नाचते नाचते एक महिला की मौत जनरेटर Generator में चुनरी फंसने के कारण हो गई। महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण को नौका विहार कराने के लिए तालाब ले जा रही थी। तभी भजनों पर भक्त झूमते गाते चल रहे थे। इसी दौरान अचानक जनरेटर के पंखें में चुनरी फंस गई। जिसके बाद महिला के बाल भी पंखें में जाने के कारण सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। नौका विहार के लिए तालाब पर पहुंची थी महिलाएं
राजस्थान Rajashtan बाड़मेर जिले के कुंडल गांव की 36 साल की महिला माफी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तालाब पर भगवान श्रीकृष्ण को नौका विहार करवाने के लिए गई थी। इसी दौरान सभी लोग वहां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। डांस करते हुए माफी देवी अचानक जनरेटर के पास पहुंच गई, इस कारण उनकी चुनरी जनरेटर में फंस गई। जिससे जनरेटर ने उन्हें अपनी तरफ खींच लिया। चुनरी के बाद उनके बाल भी जनरेटर में चले गए। जिससे सिर फट गया, बाल चमड़ी से उखड़ गए और उनकी मौत हो गई।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
मच गई अफरा तफरी, अस्पताल लेकर भागे लोग मौके पर काफी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष भी थे। इस कारण माफी देवी को लोग तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनकर खुशी का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
चार बच्चों की मां थी 36 साल की महिला महिला की उम्र 36 साल थी। उनके तीन लड़के और एक लड़की है। परिवार में आय का स्रोत खेती है। मां की मौत की जानकारी मिलने पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना को सुनकर हर कोई स्तब्ध रहह गया। क्योंकि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में किए जा रहे इस आयोजन से पूरे गांव में हर्षोल्लास था, लेकिन इस तरह महिला की मौत से हर कोई दु:खी हो गया।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
बदमाशों से अपरहण Kidnapped हुए युवक को पुलिस ने किया रेस्क्यू, देखिए VIDEO | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 23, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


