जान देने को पुल से कूदी महिला, कार ड्राइवर ने पकड़ा, फिर कुछ ही सेकंड में पहुंची Police, फिर क्या हुआ? देखें वीडियो | 🅱️ Navbharat News India
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से बचा लिया। महिला ने अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
बताया जा रहा है कि मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक महिला पहुंची थी। इस दौरान महिला अटल सेतु पर चढ़ गई और फ्लाईओवर से समंदर में कूदने की कोशिश करने लगी।
हालांकि, मौके पर मौजूद एक शख्स ने महिला को पकड़ लिया। इस बीच अटल सेतु पर पेट्रोलिंग पर निकली गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया। और उसे ऊपर की ओर खींच लिया।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
महिला की उम्र 56 साल के आसपास बताई जा रही है। वह मुलुंड की रहने वाली है और मानसिक तनाव से पीड़ित है। जानकारी के अनुसार, मानसिव तनाव के कारण ही वह आत्महत्या के इरादे से अटल सेतु पर आई थी।
महिला जब सेतु से कूदने जा रही थी तभी स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बचा लिया। बता दें कि जिन पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया है। उनके नाम ललित शिरसाट, किरण मात्रे, यश सोनवणे और मयूर पाटिल हैं।
इन पुलिसकर्मियों की तत्परता के कारण ही महिला की जान बच पाई। फिलहाल महिला को काउंसलिंग और इलाज के लिए घर भेज दिया है।

Do Read-
Doctor पिछले 5 दिन से पुलिस अधिकारी को मोबाइल नंबर पर कॉल करते हैं PRO कॉल उठाता है और कहता है कि “कमिश्नर सर मीटिंग में व्यस्त हैं” फिर देखिए विडियो में क्या हुआ | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 24, 2026 14:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)

