सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास तनाव की स्थिति

सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास तनाव की स्थिति

सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास तनाव की स्थिति

 

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के पास तनाव की स्थिति बन गई। सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के विरोध में कुछ लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ने पर पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

टंकी चौराहे पर 150 से अधिक लोगों के जुटने की जानकारी सामने आई। कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर की ओर जाने की कोशिश की। मौके पर स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पथराव के बाद पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
शाही मस्जिद के आसपास विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने और स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कुछ देर तक पथराव जारी रहा। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई।

महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान महिला TI घायल
विरोध कर रही महिलाओं को हटाने की कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाएं चादर की आड़ में मौजूद थीं। उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान चादर के कोने से TI के हाथ में कट लग गया।

Subscribe to our YouTube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured

घटना के बाद पुष्पा पांचाल को प्राथमिक उपचार दिया गया और हाथ में पट्टी बांधी गई। पुलिस के मुताबिक, विरोध में शामिल किसी महिला को चोट नहीं लगी और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।

टीआई पुष्पा पांचाल के अनुसार, महिलाओं को हटाने के दौरान उनका हाथ चादर के कोने से कट गया। उन्होंने बताया कि उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार मिल गया और यह कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान हुई चोट है।

कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण
सिंहस्थ की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने की योजना है। इसी प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा भी बताया गया है।

इलाके में पुलिस बल तैनात
पथराव और विरोध के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने और इलाके में स्थिति सामान्य करने की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *