Rakshabandhan के दिन बिस्तर पर लेटे-लेटे रसगुल्ला खाने से लड़के की मौत हुई, अमित सिंह मोबाइल में गेम खेल रहा था | 🅱️ Navbharat News India
एक परिवार में Rakshabandhan के दिन मातम पसर गया। घर के इकलौते बेटे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दरअसल, नाबालिग लड़का बिस्तर पर लेटे-लेटे रसगुल्ला खाने लगा। उस दौरान वह मोबाइल में गेम भी खेल रहा था। अचानक रसगुल्ला गले में अटक गया। लड़का छटपटाने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह झारखंड पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह के पाटमहुलिया गांव की घटना है।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है। वह 17 साल का था। पाटमहुलिया के सुजीत सिंह का पुत्र अमित घर में लेटकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान तीन महीने बाद बाहर से काम कर घर लौटे उसके चाचा रोहिणी सिंह रसगुल्ला लेकर आए। अमित लेटे-लेटे रसगुल्ला खाने लगा। खाने के दौरान रसगुल्ला गले में अटक गया और अमित छटपटाने लगा। चाचा के बहुत कोशिश करने पर भी रसगुल्ले को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद उसे उल्टी हुई और परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
सूचना पर एसआई पंकज महतो मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अमित सिंह के पिता सुजीत सिंह बांकी पंचायत गए थे। मां उर्मिला सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। अमित अकेला भाई था, जबकि बहन उससे छोटी है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
Do Read-
कलयुगी पति ने काटा दी पत्नी की नाक, भाई को Rakhi बांधना चाहती थी महिला मायके जाने को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; White
Now retrieving the price.
(as of March 26, 2026 16:30 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)
