पाकिस्तान Pakistan में बस में बेठे यात्रियों को गोली से उड़ाया ब्लूचिस्तान में बड़ा हमला 23 को गोलियों से भूना | 🅱️ Navbharat News India
पाकिस्तान Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत में बस से यात्रा कर रहे 23 लोगों की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये सभी लोग पंजाब प्रांत से थे. ये घटना बलूचिस्तान के मुसाखेल ज़िले में हुई है.
असिस्टेंट कमिश्नर मूसा खेल नजीब ने घटना की पुष्टि की और बीबीसी उर्दू को बताया कि ‘घटना ज़िले के रारा हाशिम इलाक़े में हुई है. गोलीबारी की घटना बीती रात पुलिस के नियंत्रण वाले इलाके में हुई है.’ जानकारी के मुताबिक़, कुछ अज्ञात लोगों ने पंजाब और बलूचिस्तान के बीच चल रहे ट्रकों और बसों को रोका. इसके बाद यात्रियों को नीचे उतारा. उनके पहचान पत्र चेक किए और जो बलोच नहीं थे, उन पर गोलियां चला दीं.
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
चरमपंथी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमलों की ज़िम्मेदारी ली है और कहा कि उसने विभिन्न क्षेत्रों से उन सड़कों को ब्लॉक कर दिया है, जहां से प्रांत में प्रवेश किया जा सकता है. खबरें आईं कि बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में हाईवे पर हथियारबंद लोगों की मौजूदगी के कारण यातायात रोक दिया गया. जिन यात्रियों को मारा गया है, वे पंजाब प्रांत से बलूचिस्तान आ रहे थे.
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बंदूकधारियों ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है. बीते 24 घंटे में बलूच लिबरेशन आर्मी ने कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया है. असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. लगातार हो रहे हमले इससे पहले शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों से बम धमाकों की खबरें आईं.
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
कलात शहर के पास हुए हमलों में वहां के असिस्टेंट कमिश्नर भी घायल हो गए, जबकि जिउनी में पुलिस स्टेशन के बाहर तीन वाहनों को आग लगा दी गई. मस्तुंग जिले में भी अज्ञात हथियारबंद लोगों ने खाद कोचा इलाक़े में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. ताज़ा घटना पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी है. मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने घटना की निंदा की. उन्होंने इमरजेंसी बैठक भी बुलाई.
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
चोरी की घटना से निपटने के लिए पुलिस Police ने निकाला अलग तरीका देखिए विडियो में | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; White
Now retrieving the price.
(as of March 26, 2026 16:30 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


