खाकी वर्दी की थाने Police Station में अजीब मांग ‘एक किलो जलेबी व बालूशाही लाओ तभी थाने में रिपोर्ट दर्ज होगी” पुलिसकर्मी निलंबित देखिए विडियो घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
पुलिस थाने Police Station में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज कराने के बदले युवक से एक किलो गर्मा गर्म जलेबी की मांग की। इस अनैतिक मांग से थाने में तैनात होमगार्ड की घिनौनी हरकत की पोल खुल गई, जिससे उसे निलंबित कर दिया गया।
घटना उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ की है जानकारी के अनुसार अनुसार, गांव कनौर निवासी चंचल कुमार ने अपने खोए हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज कराने के लिए बहादुरगढ़ थाने का रुख किया। चंचल कुमार ने बताया कि वह बीती शाम को दवाई लेने के लिए डेहरा कुटी गया था। लौटते समय, उसका मोबाइल कहीं गिर गया या खो गया। कई कोशिशों के बावजूद जब वह मोबाइल को नहीं ढूंढ पाया, तो उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
जब चंचल ने अपना आवेदन थाने में बैठे पुलिस के मुंशी को सौंपा, तो मुंशी ने आवेदन पर मुहर लगाने की शर्त रखी कि चंचल को थाने में गर्मा गर्म जलेबी लानी होगी। मुंशी ने न केवल जलेबी की मांग की, बल्कि यह भी कहा कि जलेबी या बालूशाही लानी पड़ेगी। इस अजीब डिमांड को सुनकर चंचल कुमार दंग रह गया। हालांकि, उसने बिना किसी विवाद के मिठाई की दुकान से एक किलो गर्मा गर्म जलेबी खरीदी और थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को दे दी।
जलेबी मिलने के बाद ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने चंचल के आवेदन पर मुहर लगाई और उसकी शिकायत को दर्ज किया।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
यह घटना तब मीडिया में आई जब थाने के भीतर मिठाई की मांग की खबर फैल गई। इसके बाद, पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया और कई लोगों ने इस तरह की गैर-पेशेवर हरकत की निंदा की।
हापुड़ पुलिस के डीएसपी, आशुतोष शिवम ने इस मामले की गंभीरता से जांच की और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि यह कार्रवाई उस पुलिसकर्मी की गैर-पेशेवर और भ्रष्ट हरकत के खिलाफ की गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
जन्माष्टमी Janmashtami पर्व पर इस्कॉन मंदिर Iskon temple के बाहर भीड़ बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज देखिए विडियो घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



