गर्भवती महिला Pregnant woman को खटिया पर डाल कर उफनती नदी पार कर अस्पताल ले जाया गया.. देखिए वीडियो | 🅱️ Navbharat News India
सरकारी विकास के दावों की सच्चाई को उजागर कर रही हैं। इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और उफनती नदियों के कारण ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में, एक गर्भवती महिला रैनी माडवी, को असहनीय प्रसव पीड़ा के बीच गांव वालों ने खाट पर लादकर उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया। विकल्पों के अभाव में यह जोखिम भरा कदम उठाना उनकी मजबूरी थी।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
यह घटना पहली बार नहीं हुई है हर बारिश के मौसम में इस तरह के दृश्य आम हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं को इन खतरनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो उनके भविष्य को भी प्रभावित करता है। कई बार ऐसे बच्चे बड़े होकर या तो नक्सली बन जाते हैं या फिर समाज के लिए नासूर बन जाते हैं। हालांकि, यदि सही दिशा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो यही बच्चे फोर्स के बेहतरीन जवान भी बन सकते हैं या समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि विकास का उजाला कब तक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। सरकार और प्रशासन को इस दिशा में गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे दृश्य भविष्य में देखने को न मिलें।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
गांव में सड़क Road नहीं , एक घंटे तक मरीज को चारपाई पर ढोया, विडियो ने खोली विकास की पोल | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


