घूस लेते हेड Constable को घसीटकर ले गई विजिलेंस देखिए विडियो में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
ACP ऑफिस से नंगे पाव खींच लाई, 15 हजार लेते पकड़ा दूसरा सिपाही भाग निकला। कानपुर में हेड Constable को विजिलेंस टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। पहले तो उसने रौब दिखाया और टीम के साथ जाने के तैयार नहीं हुआ। फिर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस टीम उसे ACP ऑफिस से नंगे पाव खींच कर ले गई।
वीडियो में दिख रहा है कि 4-5 लोग हेड कॉन्स्टेबल को पकड़कर खींचते हुए ले जा रहे हैं। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल भागने के लिए छटपटाता रहा, लेकिन खुद को नहीं छुड़ा सका। पूरा मामला ACP बाबूपुरवा ऑफिस का है। 20 हजार की रिश्वत मांगी, 15 हजार में सौदा तय हुआ
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
जूही लाल कॉलोनी के रहने वाले निवासी रिंकू पासवान ने किदवई नगर थाने में 15 जुलाई 2024 को मोना कश्यप, राजा कश्यप, समीर और राज की पत्नी के खिलाफ SC-ST एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच ACP बाबूपुरवा कर रहे थे पीड़ित रिंकू मामले की प्रगति रिपोर्ट लगवाने के लिए ACP ऑफिस पहुंचा।
वहां उसकी मुलाकात हेड कॉन्स्टेबल शहनवाज खान और योगेश कुमार से हुई थी। दोनों ने मुकदमे में प्रगति के लिए पीड़ित से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की, लेकिन पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया। कहा- साहब, गरीब आदमी हूं। इतने रुपए कहां से लाऊंगा। जवाब में दोनों पुलिसकर्मियों ने कहा कि बिना पैसों के काम नहीं हो पाएगा। इसके बाद 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से कर दी।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
विजिलेंस टीम को शिकायत सही मिली विजिलेंस टीम ने मामले की जांच कराई, जिस पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने घूसखोर कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस टीम रिंकू के साथ ACP बाबूपुरवा ऑफिस पहुंची। रिंकू अकेले अंदर 15 हजार रुपए लेकर पहुंचा और हेड कॉन्स्टेबल शहनवाज को 15 हजार रुपए दिए।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
होटल में चल रहा था S*x रैकेट 10 लड़के-लड़कियों को Police ने पकड़ा देखिए विडियो में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


