लड़के को निर्वस्त्र करके नाचने को किया मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | 🅱️ Navbharat News India
कोटा राजस्थान पुलिस ने बताया कि यहां एक कार्यक्रम से तार चुराते पकड़े जाने के बाद 12 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर Naked कर दिया गया, उसे नाचने के लिए मजबूर किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया। ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है जिसमें लड़का चार से पांच आदमियों के साथ एक गाने पर नाच रहा है। वीडियो में, लड़के को मुस्कुराते हुए नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब पुलिस को वीडियो मिला और पीड़ित का पता चला। उन्होंने पीड़ित के परिवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया। पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार उनका बेटा जीएडी सर्किल में आयोजित एक मेले में कॉमेडी कार्यक्रम में गया था। रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच करीब चार-पांच लोगों ने उनके बेटे को घेर लिया। उन्होंने उस पर तार चोरी करने का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट की।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को नंगा कर दिया और उसे नाचने के लिए मजबूर किया। उन्होंने इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
उन्होंने बताया कि इस मामले में पिता-पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर (24) उर्फ बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ विक्कू (52), उसका बेटा ययाति उपाध्याय (24) उर्फ गुनगुन, गौरव सोनी (21), संदीप सिंह (30) उर्फ राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सैन (25) के रूप में हुई है डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छह आरोपी एक म्यूजिक फर्म का हिस्सा थे और उन्हें संदेह था कि पीड़िता ने उनके म्यूजिक सिस्टम से तार चुराया है। शर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
Kolkata- एसएन बनर्जी रोड पर ब्लास्ट देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 24, 2026 14:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


