Hospital के ICU में जूते उतारने को बोला तो डॉक्टर को दे दनादन देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
एक निजी Hospital के ICU में डॉक्टर पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है. तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
गुजरात राज्य के भावनगर के सिहोर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है. तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पीड़ित डॉक्टर ने आईसीयू में घुसने से पहले तीनों आरोपियों को अपने जूते उतारने के लिए कहा था, जिस पर वे नाराज हो गए. गाली गलौच के बाद पीड़ित को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया.
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया की भावनगर के सिहोर के श्रेया Hospital में हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जब आरोपी एक महिला का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे, जिसके सिर में चोट लगी थी. जब वे आपातकालीन कक्ष में दाखिल हुए, तो डॉक्टर ने उनसे जूते उतारने को कह दिया. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
आरोपियों ने डॉ. जयदीपसिंह गोहिल (33) की पिटाई शुरू कर दी. उन्हें मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. उन्होंने आईसीयू में रखी दवाओं और अन्य चिकित्सीय उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी. डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहित की धारा 115 (2), 352 और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया है.
आरोपियों की पहचान हिरेन डांगर, भवदीप डांगर और कौशिक कुवाडिया के रूप में हुई है. इस घटना के बाद डॉक्टरों के बीच नाराजगी देखी गई. पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई है।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
लड़के को निर्वस्त्र करके नाचने को किया मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


