इंजिनियर ने पहले रोकी कार और फिर रेलिंग पर चढ़कर पुल से कूद गया, कैमरे में कैद हुआ सब कुछ
मुंबई Mumbai ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु पुल से समुद्र में कूदकर एक 38 वर्षीय इंजीनियर के. श्रीनिवास ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि डोंबिवली निवासी इंजीनियर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
इंजिनियर अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ डोंबिवली में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक इंजिनियर अपनी कार से पुल पर आया और फिर कार साइड में खड़ी करने के बाद पुल से छलांग लगा दी पुल पर स्थित टोल कंट्रोल रूम ने नहावा- शेवा पुलिस को सूचित किया। घटना पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
नहावा – शेवा पुलिस घटना की जांच में जुटी है
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
महिला डॉक्टर ने भी अटल सेतु से कूदकर की थी आत्महत्या
आपको बता दे कि मुंबई के अटल सेतु से कूद कर आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले इसी साल 20 मार्च को थाने की एक महिला डॉक्टर ने भी अटल सेतु से कूद कर सुसाइड कर ली थी। समुद्र पर यह अटल सेतु अभी नया ही बना है जिस पर सबसे पहले 43 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने छलांग लगा दी थी।
पुलिस को पीड़िता के मुंबई स्थित आवास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिससे ही पता चला था कि सुसाइड करने वाली महिला पैशे से एक डॉक्टर थी और उसका नाम किंजल कांतिलाल शाह था। यह भी बताया जा रहा है कि वह अवसाद से ग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।महिला डॉक्टर अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फालके रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थी।
Do Read-
दिल्ली में लूटेरे दिनदहाड़े लूट की वारदात को दे रहे अंजाम, सरेराह लूटा सब्जी विक्रेता को, सामने आया लूट का सीसीटीवी
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; White
Now retrieving the price.
(as of March 26, 2026 16:30 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


