बच्चों से भरी बस को RTO ने जप्त किया देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
प्रतापगढ़ के RTO ने वाहन चेकिंग के नाम पर गजब कांड कर दिया… बच्चों से भरी स्कूली बस को एआरटीओ प्रवर्तन ने पकड़ा ,ARTO कार्यालय में बस जमा करवा दिया…हुआ हंगामा जानकारी होने के बाद अभिभावक और स्कूल प्रशासन पहुंचा एआरटीओ कार्यालय,काटा हंगामा। बिहारगंज के JTS स्कूल की बताई जा रही है बस।
बस के कागजात पूरी न होने पर एआरटीओ ने पकड़ी थी बस। स्कूल प्रशासन द्वारा बार-बार बच्चों को छोड़ने का किया जाता रहा आग्रह, बावजूद नहीं पसीजा एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता का दिल। कार्यालय में घण्टो धूप और उमस मे खड़ी स्कूली बस में भूख और प्यास से तड़पते रहे मासूम बच्चे। स्कूल प्रशासन ने किया मामले की डीएम से शिकायत, तब छोड़ी बस…