15 हज़ार की रिश्वत लेते हूए हेड Constable को धरदबोचा देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हेड Constable को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मारपीट के एक मुकदमे से आरोपियों के नाम हटाने के बदले में किसान से रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मुरादाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिलारी में हेड कांस्टेबल कौशल कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। हेड कांस्टेबल ने मारपीट के एक मुकदमे से आरोपियों के नाम हटाने के बदले में किसान से रिश्वत मांगी थी।
एसीबी टीम के प्रभारी की तहरीर पर कुंदरकी थाने में कौशल कुमार और केस के विवेचक दरोगा रवि प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बिलारी थाना क्षेत्र के सिहारी नंदा गांव निवासी किसान मितेंद्र सिंह भाजपा के मल्लपुर जन्नू सेक्टर के संयोजक हैं। उन्होंने अपने ही गांव के बिजनेश, गिरिराज, मुन्नालाल और देशराज के खिलाफ अपने बेटे मुनेश से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
मितेंद्र सिंह का आरोप है कि हलका दरोगा रवि प्रकाश ने दूसरे पक्ष से मिलकर गलत तरीके से बने मेडिकल के आधार पर मुन्नालाल से थाने में तहरीर दिलवा कर मितेंद्र के अलावा विनय, बंटी उर्फ मुनेश और विनीत के खिलाफ चार सितंबर को गाली देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। मितेंद्र ने हलका दरोगा रवि प्रकाश पर यह आरोप भी लगाया है कि मुकदमे से उसके दोनों बेटे विनय और मुनेश के नाम हटाने के बदले में रिश्वत की मांग की। मितेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बिलारी थाने पहुंच गई।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
मितेंद्र ने दरोगा रवि प्रकाश को जब 15 हजार रुपये देने के लिए बुलाया, तब दरोगा ने कहा कि आप हेड कांस्टेबल कौशल कुमार से बात कर लें। मितेंद्र के अनुसार सिपाही कौशल ने उन्हें थाना प्रभारी के कक्ष के पीछे बात करने के लिए बुला लिया। उन्होंने जैसे ही सिपाही को 15 हजार रुपये गिनकर दिए तभी एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी सिपाही को कुंदरकी थाने ले गई। मितेंद्र सिंह की ओर से रिश्वत में पकड़े गए मुख्य आरक्षी कौशल कुमार और दरोगा रवि प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आरोपी सिपाही कौशल कुमार मेरठ जनपद का रहने वाला है। वह वर्ष 2011 बैच का सिपाही और एक साल पहले ही बिलारी थाने में आया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी सिपाही और दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
Police station प्रभारी ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधि से अभद्रता की देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


