जंगल में माता मंदिर पर कथा के दौरान Jamun का पेड़ गिरा आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हैं Live Video देखिए | 🅱 Navbharat News India
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के महराजगंज ज़िले के निचलौल वन रेंज के जंगल के बीच स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। कुछ लोग बैठकर कथा सुन रहे थे। तभी अचानक जामुन का पेड़ गिर गया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रवलिया गांव में एक परिवार की ओर से निचलौल वन रेंज के जंगलों के बीच से होकर गुजरी बहुआर सड़क के किनारे स्थित वनसत्ती माता मंदिर पर कथा का आयोजन किया गया था। जहां पर पूजा पाठ के बाद लोग बैठकर कथा सुन रहे थे। इसी बीच बगल में सूखे जामुन का पेड़ अचानक बैठे लोगों के ऊपर गिर गया।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
इस दौरान पेड़ की चपेट में आकार इंदु, राधिका, खुशी व वीरेंद्र गौड़ निवासी मिश्रवलिया व रीता गौंड निवासी अहिरौली और रंभा निवासी पिपराइच घायल हो गईं। इंदु, राधिका और खुशी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है
निचलौल महाराजगंज जिले से 25 किमी एवं गोरखपुर से 80 किमी की दूरी पर स्थित है नेपाल की सीमा यहाँ से 13 किमी की दूरी पर है।
Do Read-