दुर्लभ प्रजाति का तक्षक नाग मिला
झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय में एक दुर्लभ प्रजाति का उड़ने वाला सांप मिला है। यह सांप इतना खूबसूरत था कि देखने वालों के होश उड़ गए। इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को “तक्षक नाग” के नाम भी जाना जाता है। महाभारत काल मे अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को इसी ‘तक्षक नाग’ ने काटा था..इस सांप को ऑरनेट फ्लाइंग स्नेक कहा जाता है। यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर 50 से 100 फीट तक की छलांग लगा सकता है।
Subscribe to our Youtube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
दवा के कार्टन से किया गया रेस्क्यू जब यह सांप कार्यालय में देखा गया तो हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी डर के मारे दफ्तर से बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही स्नैक कैचर रमेश कुमार महतो मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप को एक दवा के कार्टन से सुरक्षित निकाला।
Do Read-