राजगढ़ के पचोर-खुजनेर मार्ग पर शनिवार को भीलखेड़ी जोड़ के पास एक कार पुल से फिसलकर नाले में जा गिरी।

इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर के समय हुई। पचोर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार भीलखेड़ी जोड़ पर बने पुल को पार कर रही थी। इसी दौरान चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बह रहे नाले में जा गिरी।

Subscribe to our YouTube channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार नाले में पलट गई और पानी में आधी डूब गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 112 को सूचना दी। खुजनेर थाना पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रस्सियों और जेसीबी की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला।

Read More-

45 वर्षीय युवक पेट्रोल भराने आया,ओर साइलेंट अटैक से हो गई मृत्यु।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *