Kanwariyas को दौड़ाकर पीटा सरेराह लूटकर निर्वस्त्र किया, कांवड़ियां गिड़गिड़ाता रहा, मोबाइल भी तोड़ा, वारदात CCTV में कैद | 🅱️ Navbharat News India
वाराणसी के लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अराजकतत्वों ने कांवड़िए के साथ मारपीट की, तीन हमलावरों ने Kanwariyas को सरेराह दौड़ा पीटा, उसका फोन तोड़ दिया और फिर निर्वस्त्र कर उसके पैसे भी लूट लिए। पूरी वारदात को सरेराह अंजाम दिया और कांवड़िया हमलावरों से रहम की गुहार लगाता रहा। वारदात को अंजाम देकर सभी भाग निकले और कांवड़िया निर्वस्त्र होकर सड़क पर दौड़ता रहा। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे कपड़े देकर मदद की फिर सभी अपने गंतव्य चले गए। कांवड़ियों के साथ वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे सुबह एक युवक ने वॉट्सऐप के जरिए पुलिस तक पहुंचाया।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
कुछ घंटे बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। पुलिस सभी हमलावरों को चिह्नित करने के साथ ही उसकी तलाश में जुटी है। वहीं कांवड़ियों से मारपीट की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच करने पहुंचे एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में अभी सभी हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। घटना सीसीटीवी के टाइमर के अनुसार सोमवार रात 12:30 हुकुलगंज की है।
Do Read-
अवंतिकानाथ भगवान Mahakal की नगरी Ujjain में डमरू नाद का बना 1500 डमरू का विश्व रिकार्ड श्रद्धा , भक्ति ,और उत्साह की त्रिवेणी बनी बाबा महाकाल की नगरी | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 27, 2026 19:14 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)


