दिनदहाड़े बदमाश की चाकुओं से गोदकर हत्या CCTV में घटनाक्रम | 🅱️ Navbharat News India
उज्जैन। नागदा में 3 युवको ने गुरूवार को दिनदहाड़े बदमाश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हत्यारे पैदल भागे थे, जिनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। थाना प्रभारी अमृतलाल गावरी ने बताया कि जवाहर मार्ग पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक को कुछ लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसकी मौत होना सामने आया।
Follow Our Channel- https://www.youtube.com/@NavbharatNewsIndia/featured
मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने पर सामने आया कि राजीव कालोनी में रहने वाला महेश पिता राजू बरगुंडा 38 वर्ष है। जो नागदा का हिस्ट्रीशिटर बदमाश था। परिजन भी जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। सीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या में शामिल 3 युवकों की जानकारी जुटाने पर सामने आया है कि रोहित कीर, किशन लोधी और बाला निवासी पाल्यारोड के रहने वाले है। जिनका महेश से कुछ घंटे पहले विवाद हुआ था।
Follow Us On Instagram- https://www.instagram.com/navbharatnewsindia/
तीनों की तलाश की जा रही है। मृतक महेश के खिलाफ नागदा थाने पर 18 अपराधिक मामले दर्ज है। कुछ माह पहले ही उसकी जिलाबदर अवधि समाप्त हुई थी। घटनास्थल पर लगे कैमरों में चाकू मारने का मामला कैद हुआ है। जिसके आधार पर तीनों युवकों की तलाश जारी है।
Join Our WhatsApp Channel For Latest Update- https://whatsapp.com/channel/0029VafIqE9JUM2ehU6MVB1i
Do Read-
अनार में केमिकल (Chemicals) मिलाकर पिला रहा था जूस देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
iPhone 17e 256 GB: 15.40 cm (6.1″) Super Retina XDR Display, A19 Chip, All-Day Battery Life, 48MP Fusion Camera, 256GB Starting Storage; Black
Now retrieving the price.
(as of March 24, 2026 14:35 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)



