अनार में केमिकल (Chemicals) मिलाकर पिला रहा था जूस देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
जूस में रंग मिलाकर बेचने का मामला सामना आया है। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को बुलाया और उनके द्वारा नमूने लिये गये। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के थाना राजेंद्र नगर में शंकर रोड पर एक दुकान द्वारा जूस में रंग मिलाकर बेचने की सूचना मिली। प्रथम दृष्टया दुकान में कुछ पदार्थ मिलने पर जांच अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को बुलाया और उनके द्वारा नमूने लिये गये। उनकी शिकायत के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान पर दो व्यक्ति अयूब खान और राहुल थे। अयूब खान की एमएलसी प्रक्रियाधीन है। एमएलसी और बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।