Vande Bharat को हरी झंडी दिखा रहीं थीं MLA, धक्का-मुक्की में ट्रेन के आगे गिरीं ओधे मुंह देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा और वाराणसी के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। इस दौरान इटावा स्टेशन पर भी ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया, जहां सदर विधायक सरिता भदौरिया एक दुर्घटना का शिकार होते-होते बचीं।
सदर विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मौजूद थीं। जब वह ट्रेन को हरी झंडी दिखा रही थीं, तो धक्का-मुक्की के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म से रेलवे ट्रैक पर धड़ाम से गिर गईं। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और ट्रेन के सामने से सुरक्षित हटाया।