Birthday के लिए लड़की ने क्रेन से लटकर करवाया फोटोशूट देखिए विडियो | 🅱️ Navbharat News India
हर इंसान के लिए उसका जन्मदिन बेहद खास होता है लोग अपने Birthday को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। एक पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर राबिका खान जब 20 साल की हुई तो उसने अपना स्पेशल फोटोशूट करवाया।
राबिका को फोटोग्राफर्स ने मिड एयर फोटोशूट के लिए क्रेन से ऊपर हवा में लटका दिया है। राबिका ने लाल कलर का गाउन पहन रखा है और उसे हुक के सहारे क्रेन पर लटका दिया गया।
क्रेन में उसकी आउटफिट से मैचिंग कई सारे बैलून भी लगे हुए हैं। क्रेन में लटककर वो कई तरह के पोज देती नजर आ रही है। हालांकि वो इस दौरान काफी असहज भी लग रही है।